फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कुमार बने देहात के डीपीआरओ

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले के पंचायती राज विभाग में पांच माह बाद पूर्णकालिक जिला पंचायत राज अधिकारी की तैनाती मिली है। शासन ने उपनिदेशक वाराणसी मंडल कार्यालय में संबद्ध अनिल कुमार सिंह को देहात के डीपीआरओ पद पर स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन

अवैध उगाही से परेशान ग्राम पंचायत सचिव व प्रधानों ने इसी साल फरवरी/मार्च माह में तत्कालीन सीडीओ जोगिंदर सिंह से शिकायत कर तत्कालीन डीपीआरओ शिवशंकर सिंह पर आरोप लगाया था। कहा गया था कि डीपीआरओ ग्राम पंचायतों का निरीक्षण, अभिलेखों की जांच के नाम पर ट्रांसफर, तैनाती, राज्य वित्त/14वें वित्त की कार्ययोजना स्वीकृत करने आदि के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। इसमें सरवनखेड़ा ब्लाक के प्रभारी एडीओ पंचायत/वीडीओ जितेंद्र सिंह, कार्यालय के वरिष्ठ सहायक रामसजीवन मौर्य व संबद्ध सफाई कर्मी यादवेंद्र सिंह सहयोग करते हैं। धनराशि न देने पर कर्मियों के विरुद्ध चार्जशीट जारी कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी जाती है। इस पर सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा समेत तीन सदस्यों की टीम गठित कर जांच कराई थी। जांच में ग्राम पंचायत अधिकारी मधुलता ने 20 हजार रुपये व भगवानदीन ने 15 हजार रुपये देना स्वीकार किया था। अवैध उगाही की पुष्टि होने की जांच रिपोर्ट मिलने पर सीडीओ व डीएम ने कार्रवाई की संस्तुति शासन में भेजी थी।
तत्कालीन डीपीआरओ शिवशंकर सिंह समेत प्रभारी एडीओ, वरिष्ठ सहायक व सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से डीपीआरओ का चार्ज डीआरडीए के पीडी दिनेश यादव को दिया गया था। 22 दिसंबर को शासन के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने उपनिदेशक पंचायत वाराणसी मंडल में तैनात अनिल कुमार सिंह के स्थानांतरण का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें