फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दहेज उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sun, 08 Aug 2021 12:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने से पहले मीनू ने एक पत्र लिखा था। जिसमें आरोप है कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है। पति पर दूसरी लड़कियों के संबंध होने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर के वाई ब्लॉक निवासी सौरभ वर्मा की पत्नी मीनू गौतम (35) ने शुक्रवार देर रात जहर खा लिया। निजी अस्पताल में मीनू का इलाज चल रहा है। दामोदर नगर निवासी कृषि विभाग से रिटायर्ड अधिकारी सुंदरलाल गौतम की बेटी मीनू ने वर्ष 2018 में किदवईनगर निवासी सौरभ से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


दंपती के दो साल के जुड़वा बच्चे चीकू व खुशी हैं। सौरभ की इटावा के बकेवर में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान है। नौबस्ता थाना प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि जहर खाने से पहले मीनू ने एक पत्र लिखा था। जिसमें आरोप है कि दहेज उत्पीड़न से तंग आकर उसने यह कदम उठाया है।

पति पर दूसरी लड़कियों के संबंध होने का आरोप भी लगाया। साथ ही सजातीय विवाह न होने पर ससुरालियों द्वारा ताने मारने की बात भी लिखी है। पिता सुंदरलाल के अनुसार शुक्रवार शाम बेटी का फोन नहीं उठ रहा था। वह मकान में ही अलग पोर्शन में रहती है।
विज्ञापन


फोन न उठने पर वह किदवईनगर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर मीनू को अस्पताल ले गए जहां हालत स्थिर है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला की हालत सुधरने के बाद बयान लिए जाएंगे, तब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें