फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के गांव के स्टेशन पर डाउन ऊंचाहार भी रुकेगी, अभी तक अप का ही था स्टॉपेज, कंचौसी में ठहराव खत्म

Fri, 11 Dec 2020 04:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख के सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन झींझक में संगम, लिंक और महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव खत्म होने के बाद अब ऊंचाहार एक्सप्रेस का डाउन में भी स्टॉपेज दिया गया है। अभी तक प्रयागराज से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 04217-04218 का झींझक में सिर्फ दिल्ली जाने (अप) पर ही ठहराव था। उधर, ऊंचाहार का कंचौसी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज खत्म कर दिया गया है।
विज्ञापन


झींझक में एक मिनट का ठहराव 
रेलवे बोर्ड ने ऊंचाहार स्पेशल एक्सप्रेस का झींझक स्टेशन पर एक मिनट का स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन शाम 4:45 बजे चंडीगढ़ से चलकर दूसरे दिन तड़के चार बजे झींझक आएगी। एक मिनट रुकने के बाद सुबह 5:15 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, दिल्ली जाने पर पहले की तरह ही स्टॉपेज रहेगा। जबकि कंचौसी में अप-डाउन ऊंचाहार का ठहराव खत्म कर दिया गया है।

व्यापारी नेता और राष्ट्रपति के राज्यसभा सांसद रहते उनके प्रतिनिधि रहे श्याममोहन दुबे ने बताया कि इस बार रेलवे ने बिना कहे दिल्ली से आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस का स्टापेज दिया है। कहा कि संगम एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस और महानंदा एक्सप्रेस की स्टॉपेज बहाली के लिए प्रयास जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें