फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Double Murder: कानपुर में दोहरा हत्याकांड, बुजुर्ग दंपती का काटा गला, लहूलुहान हालत में मिले शव

Tue, 05 Jul 2022 04:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

Kanpur Double Murder Elderly Couple Throat cut and Killed Latest News in Hindi कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास दोहरे हत्याकांड की घटना से सनसनी फैल गई। मुन्ना लाल उत्तम (62) और उनकी पत्नी राजदेवी की धारदार हथियार से हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दोहरा हत्याकांड से हड़कंप मच गया है। कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास डबल मर्डर हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर के बर्रा-2 यादव मार्केट के पास दोहरे हत्याकांड की यह घटना हुई है। फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर की पोस्ट से रिटायर्ड मुन्ना लाल गुप्ता (61) और उनकी पत्नी राज देवी (55) की गला रेत कर हत्या की गई है। घटना के वक्त घर में बेटा अनूप उत्तम (30) और बेटी (25) कोमल थी। 

अनूप ने बताया कि 2017 में उसकी शादी बिंदकी की सोनिका के साथ हुई थी। पत्नी का संतुलन खराब था जिस कारण 4 दिन बाद ही वह वापस मायके चली गई। इसके बाद से उसका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। अनूप ने आरोप लगाया बर्रा-2 में रहने वाले उसके बड़े साले सुरेंद्र और छोटे साले मयंक आए दिन जान से मारने की धमकी देते रहते थे। 
विज्ञापन


बहन ने आकर बताया, नीचे देखो क्या हो गया
अनूप के मुताबिक सोमवार रात करीब 8:30 बजे सभी जूस पीकर सो गए। बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था जबकि दंपती और बेटी नीचे के कमरे में सोए हुए थे। अनूप के मुताबिक रात करीब 2:00 बजे बहन ने आकर बताया कि नीचे मां-पापा की हत्या हो गई है।
विज्ञापन

यह सुनकर उसके होश उड़ गए, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कमिश्नर समेत चार थानों के फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया संदिग्ध
पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में 11:54 पर घर में घुसते हुए जबकि रात करीब 2:15 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति घर से निकलता हुआ नजर आया है। उसके मुंह पर सफेद कपड़ा बंधा था। वह घर से निकलकर संकट मोचन मंदिर की तरफ चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें