यह पहलू जांच में अहम
पुलिस की जांच में सामने आया कि आलम चंद्र के दो बेटे हैं जो लंबी अवधि के वीजा पर भारत में रह रहे हैं। मुकेश व चंद्रलाल उनके साढ़े के बेटे हैं। पुलिस अब आलम चंद्र के साढ़ू व साली के साथ मुकेश व चंद्रलाल के दस्तावेजों की जांच शुरू की है। पुलिस जांच कर रही है कि इस परिवार को भी उस आधार पर नागरिकता मिली थी या नहीं। इससे संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन करने की प्रक्रिया जारी है। क्योंकि बगैर नागरिकता के सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती। अगर नागरिकता की प्रक्रिया सही तब वह कार्रवाई की जद में नहीं आएंगे, वरना उन पर कार्रवाई होनी तय है।
जानकारी थी या नहीं, इसकी भी तफ्तीश
तीन दशक से पाकिस्तानी परिवार शहर में रह रहा है। इसकी एलआईयू या खुफिया को जानकारी थी या नहीं। इस बारे में भी अफसर जानकारी जुटा रहे हैं। एक अफसर का कहना है कि मामले की पहले भी जांच हो चुकी है। लेकिन, उच्चाधिकारियों का कहना है कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में हर पहलू पर जांच की जा रही है। एक एक तथ्य जुटाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।