फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्व धर्म प्रार्थना कर लावारिस शव को किया कंधा दान, सेंगुर नदी घाट पर अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में सर्वधर्म प्रार्थना सभा करते समिति के पदाधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। समाज कल्याण सेवा समिति की ओर से मंगलवार को अकबरपुर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा की गई। इसके बाद लावारिस शव को कंधा दान किया गया। कंधा यात्रा में लोगों ने पुष्प वर्षा की। अंत में सेंगुर नदी के घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष धनीराम पैंथर की तरफ से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कराया जाता है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस से लावारिस शव का सम्मान के साथ कंधा दान कार्यक्रम हुआ। सर्व समाज के लोगों ने इसमें शिरकत की।
समिति के अध्यक्ष ने कहा कि सर्व समाज की उपस्थिति सामाजिक चेतना को दर्शाती है। बताया कि समिति अब तक 14020 लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार करा चुकी है।
20 जनवरी को माती मुख्यालय परिसर में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। यहां महेंद्र, अजय फौजी, ओम कठेरिया, दिलीप शंकर दिवाकर, रामप्रकाश गौतम, जगत सिंह, रामस्वरूप, परितोष कुमार, टिंकू सिंह तोमर, अश्वनी मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें