जर्मन शेफर्ड कुत्ता (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social media
हरदोई के आदमपुर में शनिवार रात पिता और भाई के साथ घर के बाहर सो रहे युवक को नकाबपोश बदमाश उठाकर पड़ोस के खंडहरनुमा मकान में ले गए। नकाबपोशों ने युवक का गला रेतने का प्रयास किया तो युवक का पालतू कुत्ता वहां पहुंच गया।
मालिक की जान खतरे में देखकर कुत्ते ने बदमाशों पर हमला बोल दिया। उससे डरकर बदमाश भाग गए। रविवार सुबह मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आदमपुर निवासी अजमत, अपने बेटों मुईन व मुफीद के साथ शनिवार रात घर के बाहर चारपाई पर सोया था।