भगवा रंग में कुएं का रंग रोगन करवाने पर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज के सौरिख में गणेश महोत्सव की तैयारियों में जुटी कमेटी ने सोमनाथ मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुएं को भगवा रंग से रंग दिया। इसका समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध किया जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
घटना की जानकारी पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए। छिबरामऊ थाने की फोर्स को बुला लिया गया। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। नगर की कुम्हर मंडी स्थित सोमनाथ मंदिर के पास प्राचीन कुआं है।