हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगो ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में डॉक्टर की मौत की खबर सुनते ही एमबीबीएस छात्रों व अन्य डॉक्टरों में रोष व्याप्त हो गया और मेडिकल कॉलेज के बाहर तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया और कार्रवाई को लेकर मांग करने लगे।
पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया
सड़क पर जाम की खबर सुनते ही सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेयी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई और छात्रों को समझाने का प्रयास करने लगी। इसी दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी पाल, सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह समेत अन्य विभागाध्यक्ष ने पहुंचकर समझा बुझाकर मामला शांत कराया। करीब चार घंटे बाद कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर छात्रों ने जाम खोल दिया।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
वहीं, मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार की सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम काराने के बाद शव को घर लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामा ने दर्ज कराई रिपोर्ट
हादसे में भांजे की मौत हो जाने पर गुरुवार को बलराम पुर जनपद के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के सिकटीहवा गांव निवासी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कार चालक ठठिया थाना क्षेत्र के दौलत पुर गांव निवासी रामू के खिलाफ लापरवाही से कार चालने पर बाइक सवार की मौत हो जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि चालक समेत कार पुलिस हिरासत में है। मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर की गई है।
एमबीबीएस छात्र व सीओ के बीच हुई नोकझोंक
देर रात सड़क पर जाम की सूचना पर पहुंची सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई व छात्रों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। छात्रों ने हादसे के दौरान पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था। लापरवाही के आरोप को लेकर सीओ व छात्रों के बीच नोकझोंक हो गई थी।