फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हाथ टूटने का बनाया था मजाक, इसलिए मारी गोली, दोनों आरोपियों को भेजा जेल, मेस संचालक की हालत गंभीर

Wed, 25 Aug 2021 12:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस के मुताबिक उस रात अमन ने टूटे हाथ को लेकर शिवम को चिढ़ाया। इस पर दोनों का विवाद शुरू हो गया। इस दौरान सनी ने तमंचा लोड कर शिवम को पकड़ा दिया। कहासुनी चल ही रही थी कि शिवम ने अमन पर गोली चला दी।
विज्ञापन
हैलट में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसवीएम परिसर में मेस संचालक को गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी का हाथ टूटा है। जिसको लेकर मेस संचालक ने मजाक बनाया था।
विज्ञापन


इसी को लेकर विवाद हुआ तो आरोपियों ने उसकी गर्दन में गोली मार दी। पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया है। जीएसवीएम परिसर में पीजी हॉस्टल की मेस अमन रावत चलाते हैं। रविवार रात अमन अपने दोस्त शिवम, सनी आदि के साथ परिसर में मौजूद थे।

शिवम का एक हाथ टूटा है। जिस पर प्लास्टर चढ़ा है। पुलिस के मुताबिक उस रात अमन ने टूटे हाथ को लेकर शिवम को चिढ़ाया। इस पर दोनों का विवाद शुरू हो गया। इस दौरान सनी ने तमंचा लोड कर शिवम को पकड़ा दिया। कहासुनी चल ही रही थी कि शिवम ने अमन पर गोली चला दी। आरोपियों ने वारदात कबूली है। उधर हैलट में भर्ती अमन की हालत नाजुक बनी हुई है। इलाज जारी है। गोली उसकी गर्दन में फंसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें