फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निर्देशक मुकेश बोले- फिल्मों के लिए अब हब है उत्तर प्रदेश और कानपुर

Wed, 27 Nov 2024 11:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फिल्म निर्देशक मुकेश कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शहर से निर्देशन की शुरुआत करने वाले मुकेश कुमार सिंह की तेलुगु फिल्म कनप्पा अगले साल रिलीज होगी। इसमें अभिनेता अक्षय कुमार के साथ प्रभास, काजल अग्रवाल, मधु, मोहन लाल नजर आएंगे। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी निर्देशक मुकेश का कानपुर से गहरा लगाव है। उनका अधिकतर समय शहर में बीता है। वे काकादेव निवासी चाचा रामसागर सिंह, भाई शिवेश सिंह के घर आते-जाते रहते हैं।

विज्ञापन


शहर आए मुकेश ने मंगलवार को फिल्म से जुड़ीं बातें साझा की। उन्होंने कहा कि यूपी और कानपुर अब फिल्मों के लिए हब है। तेलुगु फिल्म कनप्पा एक शिवभक्त की कहानी है। जो अपनी आंखें भगवान शिव को दान कर देता है। यह अगले साल 25 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म के लीड रोल में विष्णु मांचू और प्रीति मुकंदन हैं। फिल्म पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

2006 में मुकेश ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म की शूटिंग घाटमपुर के बेहटा गांव और बिठूर में की थी। उन्होंने टीवी सीरियल महाभारत, मेरे सांई आदि में भी कार्य किया। मुकेश ने मंगलवार को आनंदेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया। उन्होंने बताया कि अगली फिल्म महाभारत पर आधारित होगी। कहानी लंबी होने के चलते उसे तीन भागों में रिलीज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें