फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शूटिंग में दीक्षा ने स्वर्ण, मैप रीडिंग में आकाश ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौधरी चरण सिंह पीजी कॉलेज हैंवरा में चल रहे वार्षिक शिविर में राजकीय आईटीआई के कैडेट्स ने चार पदक जीते। शिविर में इटावा व औरैया के 500 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया था। कर्नल सुधांशु द्विवेदी के नेतृत्व में कैडेट्स ने ड्रिल, शूटिंग, मैप रीडिंग, योगा के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शिविर में राजकीय आईटीआई इटावा की कैडेट दीक्षा ने शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। कैडेट अभिषेक ने शूटिंग मे स्वर्ण और कैडेट आकाश ने मैप रीडिंग में रजत पदक जीता। राजकीय आईटीआई इटावा के प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने सभी विजेता कैडेट्स को बधाई दी। सहायक एनसीसी अधिकारी प्रशांत कमल ने भी कैडेट्स को बधाई दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें