फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खंभे के सर्पोटिंग तार में करंट आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निवाड़ीकला। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दांदरपुर में बुधवार सुबह खेत पर गए दिव्यांग किसान की करंट से मौत हो गई। काफी देर तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन की तो किसान का शव खेत में बिजली के सर्पोटिंग तार में उलझा मिला।
विज्ञापन


दांदरपुर निवासी रिंकू उर्फ विजय कुमार शुक्ला (40) का गांव के पास ही खेत है। वह प्रतिदिन सुबह पांच से छह बजे के बीच में खेतों पर टहलने जाते थे। हर रोज की भांति वह बुधवार सुबह खेतों पर गए थे। इस बीच खेत में लगे बिजली के खंभे के सर्पोटिंग तार में उलझ गए और करंट की चपेट में आ गए। मृतक के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि जब काफी देर तक भाई नहीं लौटे तो वह खेतों की ओर गए। वहां भाई का शव तारों के पास पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अजय ने बताया कि बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी, वह परिवार में साथ रहकर खेती-बाड़ी करते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें