फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ पर दीयों की रोशनी से जगमगाया देवयानी सरोवर, देखने को उमड़े लोग

विज्ञापन
देवयानी सरोवर में दीपदान की अनुपम छटा। संवाद - फोटो : PUKHRAYAN
विज्ञापन
मूसानगर। करवा चौथ पर पौराणिक देवयानी सरोवर में रविवार को दीपदान का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रागंण में रामलीला व नाटक का भी मंचन शुरू हुआ।
विज्ञापन

देवयानी सरोवर में दीपदान से पहले रामबाबू शास्त्री ने पूजन अर्चन कराया। इसके बाद लोगों ने सरोवर के किनारे दीपकों को जलाया। दीपकों की अनुपम छठा से देवयानी सरोवर जगमगा उठा।
दीपदान को देखने के लिए कस्बे से काफी लोग पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मन्नत मांग कर तालाब की परिक्रमा की। सरोवर तट पर स्थित काली देवी मंदिर की भव्य सजावट की गई। वहीं देवी का शृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। सरोवर मैदान के एक छोर में सीता स्वयंवर का मंचन कलाकारों ने शुरू किया। वहीं दूसरे छोर के मैदान में प्रेम नाट्य परिषद की ओर से डाकू गोवर्धन नाटक का मंचन शुरू किया गया।
कार्यक्रम में देवयानी सरोवर रामलीला कमेटी, दीपदान कमेटी, जय मां काली देवी सेवा समिति, नवयुवक रामलला सेवा समिति के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें