हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप, रिपेयरिंग और रिबोरिंग के काम कराए जाएंगे
ये सभी काम डिफेंस कालोनी, लालकुर्ती, मीरपुर, फेथफुलगंज और हैरिसगंज आदि इलाकों में कराए जाने हैं। ट्रेंचिंग ग्राउंड, खपरा मोहाल, लाल कुर्ती, वादेपुरवा और मैकूपुरवा में 15.65 लाख रुपये से हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप, रिपेयरिंग और रिबोरिंग के काम कराए जाएंगे। शांतिपथ पर थर्मोप्लास्टिक स्ट्रेप बनाने में 2.40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
10 नंबर कैंटिन में वाटर प्रूफिंग का काम होगा
स्टोर कैंपस, गोलाघाट स्कूल और 10 नंबर कैंटिन में वाटर प्रूफिंग का काम होगा। रेलबाजार और फेथफुलगंज में 6.10 लाख रुपये से कमरा निर्माण कराया जाएगा। विधायक निधि से तीन सबमर्सिबल पंप लगाने की अनुमति दी गई है। ये पंप मीरपुर रस्सी वाली मस्जिद, पकड़िया चौराहा, बंगला नंबर 112 के पास लगेंगे। विधायक निधि से ही वार्ड छह में सीसी सड़क बनाई जाएगी। बैठक में मुख्य अधिशासी अधिकारी अनुज गोयल, विधायक मो. हसन रूमी आदि मौजूद रहे।