फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद का तंज: 'अखिलेश यादव के अंदर बौखलाहट भरी है, भगवान कामदनाथ उन्हें सद्बुद्धि दें'

Sat, 30 Jul 2022 02:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी सरकार लगातार एक्सप्रेस-वे बनाती जा रही है। यह अखिलेश से बर्दाश्त नहीं हो रहा। कहा कि पूर्व सीएम के अंदर 2014 से चुनाव में हार की बौखलाहट भरी है। भगवान कामदनाथ से प्रार्थना है कि अखिलेश जी को सद्बुद्धि दें।
विज्ञापन
चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में चल रहे भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने के लिए आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर वार किए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार लगातार एक्सप्रेस-वे बनाती जा रही है। यह अखिलेश से बर्दाश्त नहीं हो रहा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को लेकर अखिलेश यादव के एक ट्वीट के सवाल पर कहा कि पूर्व सीएम के अंदर 2014 से चुनाव में हार की बौखलाहट भरी है। 

विज्ञापन


भगवान कामदनाथ से प्रार्थना है कि अखिलेश जी को सद्बुद्धि दें। शुक्रवार देर रात कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद डिप्टी सीएम शनिवार सुबह करीब सात बजे भगवान कामदनाथ के दर्शन करने पहुंचे। प्रमुख द्वार, तृतीय मुखारबिंद व बरहा हनुमान मंदिर में भी उन्होंने पूजन किया। परिक्रमा मार्ग पर पत्रकारों के सवाल पर बोले कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से यहां के लोगों में खुशी की लहर है।

यहां के लोगों की आमदनी बढ़ी है। 50 हजार रूपये बीघा बिकने वाली जमीन कुछ महीनों में 50 लाख प्रति बीघा हो गई है। डिप्टी सीएम ने प्रशिक्षण वर्ग में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर होने वाली चर्चा के सवाल पर कहा कि तैयारियां सतत चलने वाली प्रक्रिया हैं। मंथन के बाद ही बताएंगे। अभी इस पर कुछ नहीं कहेंगे। कामदगिरी की परिक्रमा लगाते समय उनके साथ जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, सांसद आरके सिंह पटेल, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ओम केसरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि- सुना है चित्रकूट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शायद इसमें भ्रष्टाचार व ट्रांसफर-पोस्टिंग की धांधली को छुपाने, रूठों को मनाने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, टूटते बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व महंगाई पर बहाने बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे भाजपाई जनता का सामना तो कर सकें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें