फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने सपा पर साधा निशाना, बोले- बुलडोजर चला तो मंदिर जाकर घंटा बजाने लगे विपक्षी

Sat, 04 Dec 2021 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दिनेश शर्मा ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज चुनावी यात्राएं निकाल रहे हैं, वे कोरोना काल में घरों में दुबक  कर सोशल मीडिया पर खेल रहे थे जबकि भाजपाई लोगों की सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय से भाजपा से दूर सीसामऊ विधानसभा सीट पर इस बार कमल खिलाने के लिए पार्टी हर संभव प्रयास में लगी है। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सीसामऊ क्षेत्र के लिए सात करोड़ 10 लाख के आठ विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन


सात योजनाओं के 30 लाभार्थियों को चेक व प्रमाण पत्र सौंपे। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर, चुन्नीगंज में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचारियों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की रणनीति से विपक्षी मंदिर जाकर घंटा बजाने के लिए मजबूर हो गए हैं।

मोदी और योगी सरकार से पहले प्रदेश में अपहरण माफिया, नकल माफिया और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब इन्हीं माफिया की कब्जाई गई जमीनों को खाली कराकर सरकार उसी जमीन पर गरीबों के लिए आवासीय योजना तैयार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग आज चुनावी यात्राएं निकाल रहे हैं, वे कोरोना काल में घरों में दुबक  कर सोशल मीडिया पर खेल रहे थे जबकि भाजपाई लोगों की सेवा में जुटे रहे।

राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि मोदी और योगी के आने से देश और प्रदेश में आए बदलावों को लोग महसूस करने लगे हैं। कार्यक्रम में सांसद देवेंद्र सिंह भोले, सांसद अशोक रावत सहित सभी विधायक, सभी जिलाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत सीसामऊ क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेश अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें