फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanpur: डिप्टी सीएम ने रोगियों से पूछा- बाहर से तो दवाएं नहीं ला रहे, डॉक्टर समय से देख रहे या नहीं, इसकी भी जानकारी ली

Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को उर्सला इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि सीटी स्कैन मशीन न होने पर रोगियों को लौटना पड़ता है। वह बोले कि अस्पताल में जल्दी ही सीटी स्कैन मशीन की सुविधा रोगियों को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
रोगियों से बातचीत करते डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को उर्सला इमरजेंसी का औचक निरीक्षण किया। बाहर खड़े रोगियों और उनके तीमारदारों से बात की। इमरजेंसी देखने के बाद वह एनबी-2 वार्ड पहुंचे। वहां पर बेड पर लेटे पांच साल के मरीज परमपुरवा के मोहम्मद अरशद से हालचाल लिया। बच्चे के सिर पर हाथ फेरा और उसकी हेयर स्टाइल की तारीफ की।
विज्ञापन


इस पर उनके साथ चल रहे अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने बताया कि बच्चा आज ही भर्ती हुआ है। वह छत से गिर गया था। उसके हाथ पर प्लास्टर चढ़ा है। उसकी सर्जरी के संबंध में फैसला लेना है। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज की बढ़िया व्यवस्था करने के साथ बच्चे के संबंध में उन्हें फीडबैक दें।

उपमुख्यमंत्री दोपहर सवा दो बजे उर्सला पहुंचे थे। यहां शांतिनगर की पुष्पा, मीरपुर की शालिनी और दूसरे रोगियों के बेड पर गए। सबसे पहले सवाल किया कि डॉक्टर समय से देखने आ रहे हैं या नहीं। दवाएं बाहर से तो नहीं मंगाई जा रहीं। इस पर रोगियों और तीमारदारों ने कहा कि अभी बाहर से दवाएं नहीं मंगाई गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद दवा स्टाक रूम गए। देखा कि कौन-कौनसी दवाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्हें एक-दो जगह गंदगी दिखी। इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए। कहा कि अभी जल्दी में आया हूं, फिर किसी दिन आकर अस्पताल देखूंगा। रोगियों को बेहतर सुविधाएं दें। उर्सला के निदेशक ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की है।

जल्द आएगी उर्सला की सीटी स्कैन मशीन
निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री को बताया गया कि सीटी स्कैन मशीन न होने पर रोगियों को लौटना पड़ता है। वह बोले कि अस्पताल में जल्दी ही सीटी स्कैन मशीन की सुविधा रोगियों को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें