परौंख में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मिनट टू मिनट
दोपहर 1:45 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पथरी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। 1:55 बजे दोनों गांव में स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित की गई आंबेडकर प्रतिमा का लोकार्पण कर माल्यार्पण करेंगे। 2:10 बजे दोनों मिलन केंद्र पहुंचेंगे। यह राष्ट्रपति का पुश्तैनी आवास था, जिसे उन्होंने प्रशासन को मिलन केंद्र के लिए दान दे दिया है। इसमें गांव की महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर सिलाई, कढ़ाई और पैकिंग आदि का काम करने के साथ प्रशिक्षण भी लेती हैं। इसके बाद 2:30 से 3:30 बजे तक परौंख मैदान पर आयोजित जनसभा में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को संबोधित करेंगे।