इटावा में भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। भाजपा कार्यकर्ता संजू चौधरी का महेंद्र गुप्ता से विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता पर मुकदमा दर्ज करने के साथ रात में घर पर छपा भी मारा।
कार्यकर्ता के परिजनों ने पुलिस पर 15 लाख रुपए और लाइसेंसी रायफल लूटने का आरोप लगाया है। धरना प्रदर्शन के दौरान हंगामे की आंशका को देखते हुए एसएसपी आकाश तोमर ने कई थानों की फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया है। धरने से पहले भाजपाइयों की सिंचाई विभाग के डांक बंगले पर बैठक हुई थी।
जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पार्टी के सभी पदाधिकारी धरने में मौजूद हैं। भीड़ देख पुलिस ने जब लाठी चार्ज करने की धमकी दी तो भाजपाई भड़क गए। भाजपाई पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है हमने तहरीर के हिसाब से मुकदमा कायम किया है। उचित कार्यवाही की गई है। फोर्स को सुरक्षा की दृष्टि से तैनात किया गया है।