फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
मृतक आर्यन का फाइल फोटो। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
संदलपुर। मंगलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह मासूम खेलते समय तालाब में डूब गया। इकलौते बेटे की मौत पर परिवार के लोग सदमे में हैं।
विज्ञापन

ककलापुर गांव निवासी जगदीश कुमार मंगलवार सुबह पत्नी प्रियंका के साथ बाजरा काटने खेत पर गए थे। बेटा आर्यन (2) को परिजनों की जिम्मेदारी में छोड़ गए थे। दो घंटे बाद जब दंपती खेत से घर पहुंचे तो आर्यन कहीं दिखाई नहीं दिया। आसपास के लोग भी आर्यन के बारे में कुछ बता नहीं पाए। जगदीश के छोटे भाई विकास ने खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

शक होने पर वह तालाब में उतरा तो आर्यन मिला। तत्काल परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत पर परिजन रोने बिलखने लगे। प्रियंका रो रोकर बेहोश हो गई तो परिजनों ने उसे संभाला। इधर, पोस्टमार्टम से इन्कार कर परिजन शव गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें