चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया
बताया कि बंदरों से बचने के लिए विष्णु भागा और कुएं में जा गिरा। पुत्र को कुएं में गिरता देख वह भी कुएं में कूद गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने देशराज और उसके पुत्र को बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा
मृतक विष्णु कक्षा छह का छात्र था और शिवानी व मधु का इकलौता भाई था। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि मासूम के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा गया है। पिता का इलाज कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मेला देखने के लिए मां से मांगे थे 50 रुपये
मृतक विष्णु की मां नीतू ने बताया कि रविवार को हत्याहरण में लगने वाले मेले में जाने के लिए विष्णु ने 50 रुपये मांगे थे। इस पर पिता ने शाम को 50 रुपये देने की बात कहते हुए अपने साथ दुकान पर हाथ बटाने के लिए कहा। विष्णु राजी हो साथ हो गया दुकान पर साथ गया था।