फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Death in Police Custody:व्यापारी की हत्या में पहली गिरफ्तारी, एसओजी प्रभारी को जेल भेजा गया, 4 पुलिसकर्मी फरार

Thu, 15 Dec 2022 10:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात

सार

यूपी के कानपुर देहात में पुलिस की पिटाई से व्यापारी की हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी की गई है। मामले में आरोपी चार पुलिसकर्मी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के रनियां थाने में पुलिस की पिटाई से व्यापारी बलवंत सिंह की हत्या के मामले में दो दिन बाद गुरुवार को पहली गिरफ्तारी हुई। पुलिस ने निलंबित एसओजी प्रभारी दरोगा प्रशांत गौतम को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आरोपी चार अन्य पुलिसकर्मी अभी फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस दो दिन से मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की तलाश कर रही थी। एसपी सुनीति ने बताया कि गुरुवार को अकबरपुर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना पर अकबरपुर थाने की पुलिस टीम ने अकबरपुर कस्बे से ही हत्यारोपी एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी के अफसरों ने प्रशांत से पूछताछ की। इसके बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन

गौरतलब है कि शिवली के मैथा में व्यापारी चंद्रभान सिंह के साथ हुई लूट के मामले में शिवली पुलिस और एसओजी ने व्यापारी के भतीजे लालपुर सरैंया निवासी बलवंत सिंह को सोमवार को उठाया था। रनियां थाने में पुलिस की पिटाई से उसकी मौत हो गई थी। अगले दिन परिजनों के हंगामे के बाद एसओजी प्रभारी प्रशांत गौतम, सिपाही महेश, चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश पांडे, रनियां थानाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह, शिवली थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह और एक डॉक्टर व एक अज्ञात के खिलाफ खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। एसपी ने सभी हत्यारोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। तभी से पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें