फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'गोलगप्पा बना काल', तड़प-तड़पकर टूट गईं नरेश की सांसें

Thu, 07 Dec 2017 11:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो नरेश सचान।
विज्ञापन
गांव के पास चाट के ठेले पर रुककर नरेश पानी के बतासे (पानीपूड़ी या गोलगप्पा) खाने लगा। तभी अचानक उसे खांसी आई और गोलगप्पा गले में फंस गया जिससे वह छटपटाने लगा थोड़ी ही देर बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
 
कानपुर घाटमपुर क्षेत्र के गांव हरबशपुर निवासी नरेश कुमार सचान (46) ट्रक चालक था। बुधवार की शाम घाटमपुर से अपने गांव जा रहा था। सांखाहारी गांव में चाट के ठेले पर रुककर पानी के बतासे (पानीपूड़ी या गोलगप्पा) खाने लगा। अचानक उसे खांसी आ गई और एक गोलगप्पा गले में फंस गया और वह छटपटाने लगा। पास में मौजूद लोगों ने उसके घरवालों को खबर करने के साथ वाहन में लादकर तत्काल सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ड्यूटी पर तैनात सीएचसी के डा. अजीत कुमार ने बताया कि स्वांस नली में गोलगप्पा फंसने से नरेश की मौत हुई हे। 

नरेश के परिजनों ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। नरेश के पास करीब सात बीघा कृषि भूमि भी है। जबकि, वह खाली समय में ट्रक भी चलाता था। सजेती थानाध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह ने बताया कि देर शाम घटना की सूचना मिली है। बताया कि परिजनों ने किसान बीमा दुर्घटना प्राप्त करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा है। नरेश के शव को गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें