फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मूक बधिर नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस कर की हैवानियत, भतीजी की ऐसी हालत देख सिहर उठा चाचा

Tue, 15 Oct 2024 01:59 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में मूक बधिर नाबालिग का यौन उत्पीड़न किया गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म किया गया। आरोप पड़ोसी पर लगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से हैवानियत की हदें पार करने का मामला सामने आया है। जूही में 13 साल की मूक बधिर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पड़ोसी ने दरिंदगी की। नाबालिग ने परिजनों और पुलिस को आपबीती बताई। 
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, परमपुरवा निवासी पकौड़े बेचने वाले ने पुलिस को बताया कि उसकी 13 साल की मूक बधिर भतीजी उसके साथ ही रहती है। 

रोजाना की तरह सोमवार को वह पत्नी के साथ ठेला लेकर घर से निकल गया था। आरोप है कि इस बीच भतीजी को अकेला देखकर पड़ोसी युवक ताज बाबू घर में घुसा और बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंस कर मनमानी कर डाली। 
विज्ञापन


पड़ोसियों को शक हुआ तो दरवाजा खटखटाया। इस बीच आरोपी युवक धमकी देता हुआ भाग निकला। लोगों की सूचना पर वह पत्नी के साथ घर पहुंचा तो भतीजी की हालत देखकर सिहर गया।
विज्ञापन

इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को पीड़िता ने इशारों से पूरी घटना बताई। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के कलमबंद बयान होने हैं। इसके लिए साइन लैंग्वेज एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें