इटावा में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव तालाब से बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्चों के साथ आत्महत्या की है, लेकिन फिलहाल इसका कारण स्पष्ट नहीं है। घटना ऊसराहार इलाके के सुजानपुर गांव की है। शवों की पहचान गांव निवासी योगेश की पत्नी बिट्टा, बेटा दिव्यांश और बेटी सुभी के रूप में हुई है।
एक साथ तीन शव मिलने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं, मौके पर भारी भीड़ जुट गई है। बताया गया कि तीनों को रात को शौच के लिए बाहर निकले थे, लेकिन घर वापस नहीं लौटे। रात भर उनकी खोजबीन चलती रही जिसके बाद गुरुवार सुबह तालाब से शव मिले।
इटावा के ऊसराहार क्षेत्र में महिला और उसके दो बच्चों के तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं होने से हत्या-आत्महत्या और दुर्घटना के बीच पुलिस जांच में जुटी हुई है( महिला बुधवार की शाम अपने घर से दो बच्चों के साथ गायब हो गई थी। रातभर खोजबीन के बाद गुरुवार की सुबह तीनों के शवों को ग्रामीणों ने तालाब में तैरते देखा तो आसपास के दर्जनों गांवों के लोग एकत्रित हो गए।
घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका महिला के मायके पक्ष के लोगों ने आत्महत्या से इंकार करते हुए जांच की मांग की है।थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में योगेश यादव का मकान गांव के एक किनारे पर है। बुधवार की शाम से उसकी पत्नी पवनेश कुमारी उर्फ रामदेवी (30) उसके दो बच्चे खुशी (7) और दीपांशु (4) को लेकर गायब थी।
पत्नी और बच्चे के गायब होने को लेकर पति योगेश कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उनकी खोजबीन में जुटे रहे लेकिन कहीं भी पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह 6:00 बजे के करीब ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब में महिला और दो बच्चों के शवों को तैरते हुए देखा तो घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों भी पहुंच गए। घटना की सूचना पर ऊसराहार पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से तीनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना महिला के मायके पक्ष को भी दी गई। मौके पर पहुंचे मृतक महिला के पिता ने आत्महत्या से इंकार करते हुए घटना की जांच की मांग की वहीं महिला के पति योगेश यादव का कहना है कि उसकी पत्नी शाम 7 बजे से गायब थी। घटनास्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी भरथना विजय सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।