उन्होंने आगे बताया कि पानी की वजह से पूरी शव बुरी तरह से फूल गया है, जो लगभग 1 से 2 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर में भूसा भरा होने से ऐसा प्रतीत होता है कि कहीं बाहर इसकी हत्या कर यहां लाया गया है। बारीकी से जांच पड़ताल करते हुए शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। गांव सहित आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर राठ मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया जा रहा है। शिनाख्त होने पर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।