फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पांडु नदी में मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मौके पर पहुंची पुलिस

Fri, 27 May 2022 04:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिठूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पांडु नदी में युवक का शव नदी से बरामद किया गया। परिजनों ने युवक की हत्या आशंका जताई है। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
रोती बिलखती हुई मृतक की मां माया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के बनी गांव में ईट के भट्टे के सामने पांडु नदी में दोपहर को युवक का शव उतराता मिला। युवक की शिनाख्त पास के दयालपुर निवासी सूरज कमल (18), पुत्र विजय कमल के रूप में हुई है। मानसिक रूप से कमजोर सूरज के चेहरे पर चोट के निशान देखकर मां माया ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। वहीं, सूचना पर थाना प्रभारी बिठूर अमरनाथ विश्कर्मा मौके पर टिकरा और मंधना फोर्स के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर नदी किनारे मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने युवक का शव नदी में उतराता देखा। इसकी सूचना तत्काल बिठूर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर शिनाख्त कराई, तो पास के दयालपुर गांव निवासी संतोष कमल ने शव की शिनाख्त अपने भतीजे सूरज (18) के रूप में हुई। जानकारी पाकर मां माया जब मौके पर पहुंची, तो चेहरे पर चोट के निशान देखकर हत्या कर शव फेंके का जाने का आरोप लगाया। चाचा संतोष ने बताया सूरज की मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। 

विज्ञापन

युवक गुरुवार सुबह 10 बजे घर से कहीं निकल गया था। शाम तक जब सूरज घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका था।  मृतक के चाचा संतोष ने बताया सूरज के पिता विजय भी मानसिक रूप से अक्षम हैं। सूरज विजय का इकलौता बेटा था। बड़े भाई विजय की मानसिक स्थित ठीक न होने की वजह से भाभी माया उसके नाम की चूड़िया पहन उसके साथ रहती है। संतोष से माया की तीन बेटियां प्रियांशी, विभा और सौम्या हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें