गुरुवार को सुबह गांव के बाहर महुआ के पेड़ पर सोनू का शव अगौछे के फंदे में लटका मिला। सूचना मिलने पर जब वह लोग गांव पहुंचे, तो उनके पहुंचने के पहले ही शव का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें सौंप दिया। उन्होंने पुलिस को जगतपाल और उनके परिजनों पर पुत्र की भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इस पर देर शाम करीब 6 बजे भाजपा कार्यालय के सामने परिजनों ने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर यातायात प्रभारी संजय मिश्रा पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने, बाद में पहुंचे कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।