फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला व्यापारी का शव, सुसाइड नोट में मिले दो लोगों के नाम, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 01 May 2022 02:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया की मौत का मामला सामने आया है। मृतक के गले मे फंदे का निशान  है और पास में ही रस्सी पड़ी मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
मृतक सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फूटाकुआं कोतवाली क्षेत्र रविवार सुबह 58 वर्षीय सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया ने फांसी लगा ली। उनके शव के पास से पांच पन्ने का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उस नोट मेंशहर की एक ब्यूटी पार्लर संचालक युवती और उसके भाई पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। नोट में लिखा है कि साल 2018 से ये लोग उसे परेशान कर रहे हैं।

विज्ञापन

आरोपी युवती को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ चल रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के दो सयाने बेटे और एक विवाहित बेटी है। मृतक शैलेश की चौक बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है और वो अधिवक्ता भी था।  सीओ सिटी का कहना है कि सराफा व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल के पास सुसाइड नोट भी मिला है। राइटिंग जांच के लिए फोरेंसिक लैब नोट भेजा जाएगा।

सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग का जिक्र
पुलिस ने शव के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। उसमे शहर के एक सोनी का भी जिक्र है। मृतक के भाई इंद्रेश जड़िया ने बताया कि दबंग सोनी ने युवती का सहारा लेकर ब्लैकमेल किया। चार साल में 60 किलो चांदी और 60 किलो चांदी की कीमत ले चुके थे। कुछ दिनों से 60 किलो चांदी और मांग रहे थे। इसी बात से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। युवती शहर के जरैली कोठी और उसका भाई ईदगाह रोड के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

शैलेश जड़िया ने घर से कुछ दूर स्थित बगीचे में मवेशी बाड़े में जाकर रविवार को फांसी लगाई। वह रोज की तरह आज भी फूल-पौधों की सिंचाई की बात कहकर निकले थे। पत्नी नीलम घटना के बाद सेही बेसुध हैं। उनकी बेटी अरुंधति की पिछले वर्ष शादी हो चुकी। वहीं, दो बेटे ऋषभ और कन्हैया पिता के साथ दुकान में बैठते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें