फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री श्वेता सिंह की मौत: आरोपी पति दीपक सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों से पूछताछ जारी

Fri, 29 Apr 2022 12:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा में संदिग्ध हालात में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में शुक्रवार को आरोपी पति दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में दीपक सिंह गौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भाजपा नेत्री और जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत मामले में उनके पति दीपक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से पति दीपक सिंह फरार चल रहा था। शुक्रवार सुबह मटौंध से मौदहा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने श्वेता के हत्यारोपी पति और भाजपा नेता दीपक सिंह गौर को गिरफ्तार कर लिया है। वो अपनी लग्जरी सफारी कार से करीब 12 बजे मौदहा की तरफ जा रहा था। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसे दबोच लिया। अपर एसपी लक्ष्मी पति मिश्र ने बताया कि साथ मे एक व्यक्ति भी था। उसे छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन

वहीं, गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी अभिनंदन ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही थी। साथ ही उनके पति दीपक सिंह की तलाश की जा रही थी, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी आरोपी को मटौंध थाने में रखा गया है। इस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन

गिरफ्तारी की पुष्टि करते एसपी अभिनंदन - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
बांदा में बुधवार को रिटायर्ड आईपीएस की बहू और भाजपा की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद और आपसी मनमुटाव को वजह बताया जा रहा है। घटना के बाद से श्वेता का पति फरार था, जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आत्महत्या से पहले ही भाजपा नेत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इशारों-इशारों में अपने दिमाग में चल रही चीजें बयान कर दी थीं, जिसे पढ़कर अब लोग हैरानी जता रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें