फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला बीए की छात्रा का शव, आत्महत्या क्यों की...इस सवाल पर परिजन हैं चुप

Wed, 11 Oct 2023 04:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या करने की बात बता रहे हैं। वजह से खुद को अंजान बता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के सुजानपुरवा गांव में मंगलवार की रात में बीए की एक छात्रा ने कमरे के अंदर छत में पंखे के कुंडे में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की बात कह रहे हैं लेकिन, वजह से खुद को अंजान बता रहे है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुजानपुरवा गांव निवासी श्री चंद की पुत्री साधना (20) बीए कर चुकी थी। दो भाइयों के बीच एकलौती थी। मंगलवार की देर शाम कमरे की अंदर से कुंडी लगाकर छत के कुड़े में दुपट्टे के फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने खिड़की से कमरे के अंदर शव लटकता देखा।
सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इस सवाल पर परिजन कुछ भी बोलने से चुप हैं। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि परिजन आत्महत्या करने की बात बता रहे हैं। वजह से खुद को अंजान बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें