फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: तालाब में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव, दो दिन पुरानी लग रही है लाश, शिनाख्त में जुटी है पुलिस

Fri, 01 Dec 2023 12:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: प्रथम दृष्टिया युवक का शव 24 से 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। फोरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए पुलिस अधिकारियों ने बुलाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र में बक्खूपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से निकालवाया।

विज्ञापन

पुलिस मृतक की शिनाख़्त का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टिया युवक का शव 24 से 48 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष आंकी जा रही है। फोरेंसिक टीम को जांच पड़ताल के लिए पुलिस अधिकारियों ने बुलाया है। मामले में ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें