पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के आंख के पास गहरी चोट का निशान है। साथ ही चार जगह से हाथ-पैर टूटे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात लोगो ने लाठी-डंडों से मारकर पुल के नीचे फेंक दिया हो।
शिनाख्त करवाने का प्रयास जारी
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। यह पुल के ऊपर से गिर गया है, जिससे हाथ-पैर टूट गए हैं। शिनाख्त करवाने का प्रयास जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।