पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी रज्जन गांव के बाहर खेतों में गुरुवार को एक युवक का शव पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गौरी रज्जन गांव निवासी कोमल पाल ने बताया कि उसके चाचा अतर सिंह (45) का गुरुवार को घर में किसी बात को लेकर परिजनों से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह खेतों की ओर चले गए।
बाद में ग्रामीणों ने नीम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे उनका शव लटका होने की सूचना दी। वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल बैजनाथ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।