फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में लगे पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव में एक युवक का शव पेड़ में अंगौछे के फंदे से लटका मिला। युवक के बाबा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जफराबाद गांव निवासी विकास सिंह (22) पुत्र स्व. अर्जुन सिंह गांव में अपने बाबा के साथ खेती देखता था। उसके बाबा तिलक सिंह खेतों में बने ट्यूबवेल के कमरे में ही रहते हैं।
विकास प्रतिदिन उनको खाना देने जाता था। गुरुवार की शाम विकास ट्यूबबेल पर पहुंचा और बाबा से घर जाकर खाना खा आने की बात कही। इस पर तिलक सिंह खाना खाने घर चले गए।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद उधर से गुजरे चरवाहों ने विकास का शव खेत में लगे आम के पेड़ में अंगौछे के फंदे से लटका देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर विकास को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसआई कौशल किशोर ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें