राठ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। रहागीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हमीरपुर जिले में मंगलवार सुबह घर से ड्यूटी करने के लिए निकले सेल्समैन का शव दूसरे दिन देर रात गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मिला जानकारी के अनुसार, कोतवाली राठ क्षेत्र के कैंथा गांव निवासी हरीसिंह ने बताया कि उनका पुत्र अमित कुमार (25) कस्बे के पड़ाव चौराहे स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन है।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह 10 बजे कस्बे के लिए निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर फोन लगाया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। खोजते हुए बुधवार देर शाम गांव के बाहर बगिया में पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। कोतवाली के उपनिरीक्षक पंधारी सरोज ने कहा कि सूचना पर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।