फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीडी विद्या निकेतन बना सीबीएसई बोर्ड केएसएस ताइक्वांडो ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता टीम।  - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। पनकी स्थित एलेन हाउस स्कूल में सीबीएसई बोर्ड की केएसएस जोन-बी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डीडी विद्या निकेतन एजुकेशन सेंटर चकेरी ओवरऑल चैंपियन बना। फाइनल राउंड में एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, छह रजत और 12 कांस्य पदक के साथ 57 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में सेंटर की आकांक्षा यादव, विद्या गुप्ता, आशना मिश्रा ने स्वर्ण पदक जीता। मानसी श्रीवास्तव, सानिया नाज, सृष्टि मौर्य, आचमन सिंह चौहान, संदीप, सत्यम ने रजत पदक जीता और आयुषी मिश्रा, प्रियांशी, मानसी, आलिया, नंदिनी वर्मा, अर्पित सिंह, अनुभव, शीश चंद्र, आयुष, प्रशांत, ईशाक और अभय ने कांस्य पदक जीता।

इस पर स्कूल की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, कानपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव प्रदीप सिंह चौहान, एचओडी संदीप कुमार निषाद, सतीश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रबंधक मोहन तिवारी, शुभम तिवारी, रेनू श्रीवास्तव, सरिता गुप्ता, दीपा यादव, सीमा चौहान, ताइक्वांडो कोच सत्येंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें