चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उन्नाव के बारे में जानकारी देते अधिकारी।
- फोटो : यूनिवर्सिटी
कानपुर। पंजाब के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अब उन्नाव के नवाबगंज में भी अपना कैंपस स्थापित किया है। यहां दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें 50 से अधिक कोर्स संचालित किए जाएंगे। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी कोर्स एआई पर आधारित होंगे। इससे आने वाले समय में साधारण ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को एआई की बेसिक जानकारी भी होगी।
यह बातें चंडीगढ़ विवि के चांसलर के सलाहकार डॉ. मनोज जोशी और रजिस्ट्रार डॉ. अजय यादव ने दी। इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पोर्टल को लांच किया गया। उन्होंने बताया कि विवि में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पोर्टल के माध्यम से दाखिला लेने वाले छात्रों को शतप्रतिशत तक स्कॉलरशिप मिलेगी। डाॅ. मनोज जोशी ने बताया कि छात्रों को क्लाउड कंप्यूटिंग, डेटा एनालिटिक्स, डेटा साइंस, एआई, एमएल, फिनटेक, साइबर सिक्योरिटी जैसे विषय पढ़ाए जाएंगे।
विवि में इंजीनियरिंग, बिजनेस हेल्थ और लाइफ साइंसेज, ह्युमैनिटीज, लिब्ररेल ऑर्टस और लीगल स्टडीज में स्नातक और परास्नातक के कोर्स संचालित किए जाएंगे। विवि ने 23 ग्लोबल टॉप टेक कंपनियों के साथ एमओयू किया है, जो छात्रों के लिए लाभप्रद रहेगा।
डॉ. अजय ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी) से विवि में प्रवेश मिलेगा। छात्र विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण के साथ ही अपने मनमुताबिक परीक्षा की तारीख तय कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा घर बैठे ऑनलाइन दे सकते हैं।