फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बेटी ने की थी खुदकुशी, अधिवक्ता पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 21 Oct 2021 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि सुदीक्षा ने खुदकुशी की थी। चूंकि गोली संजय की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थी इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि सरकारी रिवाल्वर का दुरुपयोग किया गया। इसी आरोप के तहत उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नवाबगंज में अधिवक्ता की नाबालिग बेटी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस उसके पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि किशोरी ने खुदकुशी की थी। जांच से स्पष्ट हुआ कि गोली उसके पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थी।
विज्ञापन


उसमें किशोरी के फिंगर प्रिंट भी मिले। इसी आधार पर पुलिस ने उसके पिता को आरोपी बनाया है। नवाबगंज थाने के पास अधिवक्ता संजय उपाध्याय परिवार के साथ रहते हैं। 28 अप्रैल की सुबह उनकी 15 वर्षीय बेटी सुदीक्षा की गोली लगने से मौत हो गई थी।

परिवार ने गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। दावा किया था कि बीमारी से सुदीक्षा की मौत हुई। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि सुदीक्षा की मौत गोली लगने से हुई। तब पुलिस ने उसके पिता संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


नवाबगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि फोरेंसिक रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि सुदीक्षा ने खुदकुशी की थी। चूंकि गोली संजय की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली थी इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उन पर आरोप था कि सरकारी रिवाल्वर का दुरुपयोग किया गया।

इसी आरोप के तहत उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। रिवाल्वर घटना के बाद ही जब्त कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें