फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टेबल टेनिस ओपन बालक एकल वर्ग में दक्ष और सुविज्ञा विजयी

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में टेबल टेनिस मैच खेलतीं खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में शनिवार को टेबल टेनिस के मुकाबले हुए। इसमें 80 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र मैथानी, विशिष्ट अतिथि संजीव पाठक ने किया। इसके बाद हुए ओपन बालक एकल वर्ग के मुकाबले में दक्ष खंडेलवाल प्रथम, अधिराज मजूमदार द्वितीय व आशुतोष गुप्ता तृतीय रहे।

बालिका वर्ग में सुविज्ञा कुशवाहा प्रथम, अबाना द्वितीय व तान्या तृतीय रहीं। बालक युगल वर्ग में दक्ष खंडेलवाल-सृजन महाजन की जोड़ी प्रथम, वीर रावत-अधिराज मजूमदार द्वितीय व मयंक शर्मा-आशुतोष तृतीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में वर्णिका विजय-सुविज्ञा प्रथम, तान्या राना-वरुनवी मिश्रा द्वितीय और मुस्कान सोनकर-कावि शाह तृतीय रहीं। विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले देर शाम तक चलते रहे।

फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, अवि शर्मा, हर्ष वर्मा, अभिसारिका, धवल तिवारी, शौर्या, एकता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें