फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख के इनामी डकैत बबुली कोल गैँग की मौजूदगी की सूचना पर पुलिस ने डाकू देशराज कोल को जिंदा पकड़ा

Sun, 23 Jun 2019 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
डकैत बबुली कोल
विज्ञापन

चित्रकूट में छह लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैँग की मौजूदगी की सूचना पर मारकुंडी पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही गैंग के अन्य सदस्य भाग निकले जबकि पांच हजार के इनामी गैंग सदस्य देशराज कोल को जिंदा पकड़ने में सफलता पाई। इसके कब्जे से एक तमंचा व 12 कारतूस बरामद किए गए। इस पर छह मुकदमे अलग अलग थानों में दर्ज हैं। 

विज्ञापन


पाठा क्षेत्र के मारकुंडी के जंगलों में पुलिस टीम डकैतों की तलाश में कांबिंग कर रही थी। शनिवार की देर रात को मुखबिर की सूचना पर मारकुंडी थानाध्यक्ष मो. अकरम की टीम ने करौंहा मोड के पास पहुंचे। भवनिया खेर मंदिर के पिछवाड़े डाकू बबुली कोल गैंग के सदस्यों की मौजूदगी के अहसास पर घेराबंदी शुरु की गई। इसी बीच सूचना मिलते ही मानिकपुर थानाप्रभारी केपी दुबे व एंटी डकैती टीम भी पहुंची।

 

मारकुंडी पुलिस ने घेराबंदी की भाग निकले कुछ अन्य सदस्य

इसके बाद डकैतों कोे भी पुलिस मौजूदगी की भनक लगी तो सभी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने डकैतों का पीछा किया और  गैंग के हार्डकोर सदस्य मसनहा पुरवा मजरा टिकरिया थाना मारकुंडी निवासी देशराज कोल उर्फ देस्सू पुत्र गेंदालाल कोल को दबोच लिया। इसके कब्जे से 12 कारतूस व एक तमंचा बरामद किया गया है। मारकुंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि दबोचा गया डकैत डाकू बबुली गैंग का हार्डकोर सदस्य था।

इसके खिलाफ धमकी व मारपीट के छह मुकदमे कई थाने में दर्ज हैं। रविवार को इसे जेल भेजा गया है। दस्यु सरगना बबुली कोल गेैंग का हार्डकोर सदस्य देशराज उर्फ देस्सू कोल पुलिस मुठभेड़ करने में माहिर है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर कई बार भाग चुका है। मारकुंडी के अलावा बहिलपुरवा व मानिकपुर के थानों में इसके खिलाफ मुठभेड़ के अलावा मारपीट व धमकी के मामले दर्ज हैं।

 
विज्ञापन

पुलिस से मुठभेड़ में माहिर देस्सू कोल

टिकरिया गांव के पुरवा निवासी देस्सू कोल कई सालों से डाकू सरगना बबुली कोल गैंग में रहता है। यह अक्सर पुलिस मुठभेड के बाद कुछ महीने के लिए गैंग से दूर हो जाता है। इसके बाद वह फिर गैंग में आ जाता है। जनवरी 2019 में एसटीएफ से करौंहा के जंगल में हुई मुठभेड़ में यह शामिल था। जिसमें पप्पू कोल को एसटीएफ व पुलिस टीम ने पकड़ लिया था लेकिन देस्सू भाग निकला था।

इसके बाद 18 मार्च 2019 को मनगवां के जंगल में भी डाकू बबुली कोल गैंग से पुलिस की मुठभेड़ में वह शामिल था। सरगना के साथ यह बचकर निकल भागा था। मारकुंडी थाना प्रभारी मो. अकरम ने बताया कि देस्सू कोल पर मारकुंडी समेत मानिकपुर व बहिलपुरवा थाने में पुलिस मुठभेड़ के अलावा मारपीट व धमकी देने के मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें