फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में सिलिंडर में आग लगी, स्कूल से भागे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। प्राथमिक विद्यालय बंदरखेड़ा में शनिवार की सुबह 10:45 बजे मिड-डे मील बनाते समय रसोई गैस के सिलिंडर में आग लग गई, जिससे खौफजदा बच्चे अपने बस्ते लेकर तो कुछ बस्ते छोड़कर भाग गए। आग से झुलसीं प्रधानाध्यापिका और सहायक अध्यापिका समेत सभी शिक्षिकाओं को प्रधान ने दीवार तुड़वाकर परिसर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बंदरखेड़ा के रसोईघर में रसोइया सुषमा बच्चों के लिए मिड-डे मील बनाने की तैयारी कर रही थीं। प्रधानाध्यापिका सुधा कठेरिया और सहायक अध्यापिका आदित्य कुमारी भी रसोईघर में थीं। रसोइया ने रेगुलेटर खोलकर बर्नर में जलती तीली लगाई, जिससे सिलिंडर में आग लग गई। लपटें निकलते ही रसोइया बाहर भागी। स्कूल में मौजूद बच्चे घबराकर बस्ते लेकर भागे तो कुछ बस्ते छोड़कर भाग खड़े हुए।
प्रधानाध्यापिका सुधा कठेरिया और सहायक अध्यापिका आदित्य कुमारी रसोईघर में ही फंसने से झुलस गईं। ग्राम प्रधान विनय राजपूत और अन्य ग्रामीण स्कूल में पहुंचे। यूूपी-112 और 108 को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने जलते सिलिंडर को रसोई से बाहर फेंका। दीवार तोड़कर झुलसीं शिक्षिकाओं समेत सभी को बाहर निकाला गया। झुलसी शिक्षिकाओं को इलाज के लिए एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें