फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू के अधिकारियों के तबादले, डॉ. अनिल कुमार बने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलसचिव

Fri, 01 Jul 2022 12:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

शासन स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके तहत अनिल कुमार यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। बता दें कि वो इससे पहले छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलसचिव थे।
विज्ञापन
सीएसजेएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार यादव का तबादला लखनऊ विश्वविद्यालय हो गया है। उनको लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। सीएसजेएमयू में कुलसचिव का कार्यभार अभी परीक्षा नियंत्रक डॉ अंजनी कुमार मिश्रा को सौंपा गया है। 

विज्ञापन

शासन स्तर से इसके अलावा भी तबादले हुए हैं। सहायक रजिस्ट्रार प्रशासन ज्ञानेंद्र शुक्ला का तबादला बलिया और सहायक रजिस्ट्रार परीक्षा अजीत प्रताप सिंह का तबादला जौनपुर हो गया है।
बता दें कि शासन स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग ने कुलसचिव, सहायक कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इसके तहत छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलसचिव अनिल कुमार यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें