कानपुर। पीपीएन पीजी कॉलेज में हुई अंतर महाविद्यालयीय रस्साकशी प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कैंपस टीम ने प्रथम स्थान पाया। विजेता और उपविजेता टीमों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस खिलाड़ी एवं उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. संजीव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पुरुष वर्ग में पीपीएन महाविद्यालय द्वितीय तथा वीएसएसडी कॉलेज तृतीय रहा।
महिला वर्ग में वीएसएसडी कॉलेज द्वितीय और पीपीएन महाविद्यालय तृतीय रहा। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सुशील शुक्ला एवं आयोजन सचिव प्रो. सोहेल रजा ने किया। मौके पर प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह उपस्थित रहे।