रविवार को उसकी मौत हो गई। उधर, जांच में जुटी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज में मोहल्ले का ही रवि कुमार बच्चे को साथ ले जाता नजर आया। कुछ देर बाद जब वह लौटा तो अकेला था। शक के आधार पर पुलिस ने उसे उठाकर पूछताछ की।
तब उसने बताया कि वह बच्चे की बहन से दोस्ती करना चाहता था। बुधवार को उसकी बहन को कई बार उसने फोन मिलाया। फोन न उठाने पर उसे बहुत गुस्सा आया और युवती को सबक सिखाने की ठानी। इसके चलते ही वह बच्चे को खंडहर ले गया। पहले उसके साथ कुकर्म किया और बाद में ईंट उस पर कई वार किए। इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेजा था। एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह ने बताया कि मामला अब हत्या की धारा में तब्दील कर दिया गया है।
मासूम को मरा समझकर चला आया था
आरोपी रवि कुमार ने बताया कि वह बच्चे को चाऊमीन खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। खंडहर में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। चीखने पर उसका मुंह दबाया और पास में ही पड़ी ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर दिए। वह बच्चे को मरा समझकर वहां से चला आया।
सिर की चार हड्डियां व जबड़ा टूटा
रविवार शाम को बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मौत का कारण सिर पर चोट लगना आया है। सिर की चार हड्डियां व जबड़ा टूटा मिला। पसलियां भी टूटी मिलीं। ऐसे में आशंका है कि छाती पर भी किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।