फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाकुंभ जाने के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़, 22 स्पेशल ट्रेनें चलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर शुक्रवार देर रात भीड़ बढ़ने पर चार स्पेशल ट्रेनें चलाकर यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया। बीते 24 घंटे में 22 स्पेशल ट्रेनों से यात्री प्रयागराज गए। वहीं, प्रयागराज से 19 स्पेशल ट्रेनें सेंट्रल लौटीं। प्रयागराज से लौटी तीन ट्रेनें दिल्ली और दो ट्रेनें झांसी रूट पर गईं। 24 घंटे में करीब एक लाख यात्रियों ने सेंट्रल से यात्रा की।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी ने बताया कि शुक्रवार रात से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ना शुरू हो गई है। शनिवार की सुबह भी बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंचे। बीते 24 घंटे में 22 स्पेशल ट्रेनों समेत 62 ट्रेनें प्रयागराज भेजी गईं। 19 स्पेशल ट्रेनों से यात्री सेंट्रल वापस लौटे। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन ट्रेनें टूंडला होते हुए दिल्ली और दो ट्रेनें झांसी की ओर भेजी गईं।
20 मिनट में पहुंचीं दो मेमू
स्टेशन अधीक्षक के मुताबिक शुक्रवार से भीड़ बढ़ने का अनुमान था। प्लेटफॉर्म पर पहले से ही क्यूआरटी मौजूद थीं। रात आठ बजे यात्रियों की संख्या बढ़ने का इनपुट मिला, जिस पर वाशिंग लाइन पर खड़ी मेमू को प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर बुला लिया गया। वहीं, लोको शेड में खड़ी एक और मेमू को भी तैयार कर लिया गया था। 20 मिनट के अंदर दो गाड़ियां करीब 5500 यात्रियों को प्रयागराज ले गईं। आगामी दिनों में भी पहले से ट्रेनें तैयार रहेंगी, ताकि भीड़ बढ़ने से पहले यात्रियों को रवाना कर दिया जाए।
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों को महाकुंभ भेजने के लिए सेंट्रल स्टेशन पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। वाशिंग लाइन और लोको शेड में मेमू स्पेशल तैयार खड़ी हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर तुरंत ट्रेन चलाने के निर्देश हैं। - आशुतोष सिंह, डिप्टी सीटीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें