फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता : दूसरे दिन भी बंगाल के कौस्तुभ व साग्निक का दबदबा

विज्ञापन
राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। कमला क्लब में चल रही सर पदमपत सिंहानिया स्मारक राष्ट्रीय ब्रिज प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी बंगाल के खिलाड़ियों के नाम रहा। इसमें 182.83 अंक हासिल कर बंगाल के कौस्तुभ नंदी और साग्निक राय की जोड़ी पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


कैलाशपत सिंहानिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 178.25 अंक के साथ दिल्ली के टीसी पंत-राजेश जैन की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। 176.23 अंक के साथ बंगाल के हेमंत जालान-आशीष मल्होत्रा की जोड़ी तीसरे स्थान पर बनी है।

बंगाल के राजेंद्र-सुकांत दास 173.71 अंक के साथ चौथे स्थान पर बने हैं। मुंबई के गोपीनाथ मन्ना और बंगाल के संदीप दत्ता की जोड़ी 172.01 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। नागपुर के अनुराग-बसंत की जोड़ी 165.36 अंक के साथ छठवें स्थान पर कायम है।
विज्ञापन


शहर के राकेश शर्मा-उमेश सिंह की जोड़ी 145.33 अंक हासिल कर 14वें और डॉ. आइपी जैन-मुकुल एरेन की जोड़ी 121.57 अंक हासिल कर 23वें स्थान पर है। प्रतियोगिता में तीसरे दिन फाइनल राउंड के बाद शाम छह बजे से पुरस्कार वितरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें