फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: किसान ने ट्रेन से कटकर दी जान, फसल बर्बाद होने से था परेशान, 90 हजार रुपये का था कर्ज

Wed, 12 Oct 2022 10:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

पनवाड़ी थाना क्षेत्र में एक किसान ने नष्ट हुई फसलों और कर्ज से परेशान होकर ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है। किसान की मौत होने से उसके परिवार में मातम मच गया। बैंक ने मृतक पर 90 हजार रुपये कर्ज बताया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में पनवाड़ी के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक में घुटई स्टेशन के पास एक किसान ने कर्ज अदायगी की चिंता व फसल बर्बाद होने से परेशान होकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

थाना महोबकंठ के दुलारा गांव निवासी कालीचरण उर्फ कल्लू पाल (53) मंगलवार की शाम बेटी की ससुराल जैलवारा जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार की सुबह उसका शव ट्रेन से कटा मिला। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए।
मृतक के भतीजे राकेश ने बताया कि चाचा पर आर्यावर्त बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड का 90 हजार रुपये कर्ज था। बेहतर उत्पादन न होने से कर्ज की अदायगी नहीं हो पा रही थी। इस बार खरीफ की फसल में आठ बीघा में उर्द-मूंग व तिल की फसल बोई थी, जो बारिश में बर्बाद हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसी की चिंता में चाचा ने यह कदम उठाया। उधर थानाध्यक्ष महोबकंठ उपेंद्रनाथ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। अभी तक किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें