फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जू में एक और चश्मे वाले मगरमच्छ की मौत

Wed, 28 Jan 2015 03:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका में पाई जाने वाली मगरमच्छ की एक विशेष प्रजाति (मादा) कैमन की मंगलवार को जू में मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक कैमन की मौत की वजह उसका हृदय और श्वसन तंत्र निष्क्रिय होना है। ऐसा आमतौर पर तापमान में परिवर्तन से होता है।
विज्ञापन


इसलिए इसे ठंड से मौत होना भी माना जा सकता है। हालांकि जू प्रशासन ने इससे इनकार किया है। जू प्रशासन का तर्क है कि कैमन को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

मालूम हो कि चश्मे वाला मगरमच्छ के नाम से चर्चित चार कैमन और दो शुतुरमुर्ग 28 मार्च 2014 को चेन्नई के प्राणि उद्यान में लाए गए थे। देखरेख की कमी से पहले ही दोनों शुतुरमुर्ग और दो कैमन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि अधिकारियों का दावा है कि बाड़े में कैमन की देखरेख की पूरी व्यवस्था थी।  जू निदेशक मुकेश कुमार का कहना है कि पिछले कई दिनों से कैमन अस्वस्थ था। उद्यान के चिकित्सकों ने इसके उपचार के लिए मथुरा वेटनरी कॉलेज के वैज्ञानिकों से भी संपर्क किया, लेकिन उसे बचाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें